Tuesday, October 16, 2018

डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की लिखित कुछ प्रमुख पुस्तकों का विवरण

1. काँग्रेस और गाँधी ने अछूतों के लिए क्या किया ? : यह पुस्तक न केवल भारत के राजनैतिक इतिहास का ही बल्कि काँग्रेस की कारगुजारियों का भी इतिहास है। आजतक अनुसूचित जाति के लोग भर-भर कर काँग्रेस को वोट देते आए हैं, पर यदि उन्होंने यह पुस्तक पढ़ी होती तो उन्हें पता चलता कि काँग्रेस ने उनके साथ क्या किया। इस पुस्तक में यह भी बताया गया है कि काँग्रेस किस प्रकार से एक ब्राह्मणों की ही पार्टी है और जब वह दूसरी जातियों जैसे कि क्षत्रिय या वैश्य में से किसी को प्रतिनिधि बनाते हैं तो किस प्रकार भेदभाव करते हैं। यह बीते समय की नहीं बल्कि आनेवाले समय की पुस्तक है। इस पुस्तक को प्रत्येक भारतीय को और जो भारत की राजनीती में दिलचस्पी रखते हैं, उन्हें अवश्य पढ़ना चाहिए।
2. अछूत कौन और कैसे? : डॉ आंबेडकर जी की लिखित यह पुस्तक बताती है कि किस प्रकार बौद्धों के साथ ब्राह्मणों ने खान-पान के आधार पर भेदभाव करना शुरू कर दिया और किस प्रकार बौद्ध भारत के अछूत बन गए। यह एक लाजवाब पुस्तक है। भारत के अनुसूचित जाति (दलितों) के साथ जो भेदभाव आज भी बरता जाता है, यह पुस्तक उसकी पोल खोल देती है।
3. शूद्रों की खोज : यह पुस्तक भारत के पिछड़े समाज (O.B.C.) जिसे शूद्र बना दिया गया, के इतिहास को बताती है। इस पुस्तक की विशेषता यह है कि डॉ आंबेडकर जी ने वेदों के आधार पर ही इस पुस्तक में अपने तर्क रखे हैं। वह बताते हैं कि शूद्र कोई दास नहीं थे बल्कि पांडवों की तरह ही एक राजवंश थे और फिर ब्राह्मणों के साथ उनके विरोध के कारण ब्राह्मणों ने अपने ग्रंथों में उनको निम्नन स्तर पर रखा।
4. जातिभेद का बिजनाश (एन्हीलेशन ऑफ कास्ट ) : डॉ आंबेडकर जी की एक अनूठी पुस्तक जो असल में उनका एक ऐसा भाषण था जिन्हें उन्हें लाहौर की जातपात तोड़क मंडल की सभा में देना था। पर आर्य समाज के विरोध के कारण उन्हें यह भाषण देने से रोका गया। पर बाद में उन्होंने इस भाषण को एक पुस्तक का रूप दिया और यह एक चर्चित पुस्तक रही। यह पुस्तक भारत में जातिवाद तोड़ने की एक उद्घोषणा है।
5.वीसा की प्रतीक्षा में : डॉ आंबेडकर जी ने अपने जीवन के कुछ कटु अनुभवों को अपनी इस पुस्तक में संजोया है।
6. बुद्ध और कार्ल मार्क्स : यह बुद्ध और कार्ल मार्क्स के सिद्धांतों की विवेचना है।
7. डॉ. आंबेडकर के प्रेरक भाषण : डॉ आंबेडकर जी के मराठी भाषणों का हिंदी अनुवाद जो पहली बार अनुवादित हुआ है।
8. हिन्दू धर्म की पहेली : हिन्दू धर्म के सिद्धांतों और कहानियों की विवेचना करती यह पुस्तक। इस पुस्तक को हिन्दुओं द्वारा बैन कराने का प्रयास किया गया था जो असफल हो गया।
9. साम्प्रदायिकता और उसकी गुत्थी : यह पुस्तक भारत में साम्प्रदायिक उलझन को सुलझाने की बात कहती है।
10. राज्य और अल्पसंख्यक : यह पुस्तक अल्पसंख्यकों के हित की बताती हैं कि किस प्रकार वह सुरक्षित रह सके।
11. बौद्ध धम्म और साम्यवाद : बौद्ध धम्म और साम्यवाद पर डॉ आंबेडकर जी के विचार इस पुस्तक में शामिल हैं।
12. रानाडे गाँधी और जिन्ना : अपने समय के तीन प्रमुख राजनैतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा वाले लोगों की विवेचना।
13. गाँधी और अछुतों की विमुक्ति : क्या गाँधी सच में अछूतों (अनुसूचित जाति) की मुक्ति चाहते हैं ? यह पुस्तक गाँधी और गाँधीवाद को एक ऐसे तराजू में रखती है जिससे कि पता चले कि उनमें अछूतों के कल्याण की कितनी इच्छा थी।
14. पाकिस्तान अथवा भारत का विभाजन : यह पुस्तक आज़ादी से पहले के भारत का एक ऐसा चित्र प्रस्तुत करती है जिसमें नज़र आता है कि भारत के विभाजनों के प्रमुख कारण क्या थे और क्या विभाजन न्यायसंगत और उचित था या नहीं।
15. क्रांति और प्रतिक्रांति : यह एक महत्वपूर्ण पुस्तक है जो कि बताती है कि किस प्रकार भारत में प्रत्येक नई क्रांति को दबा कर एक प्रतिक्रांति की जाती है।
16. बुद्ध और उनका धम्म : भगवन बुद्ध के जीवन, सिद्धांतों और शिक्षा पर आधारित एक महान बौद्ध पुस्तक।
17. संघ बनाम स्वतंत्रता : यह पुस्तक बताती है कि भारत गणराज्य की राजनैतिक संरचना प्रकार की होनी चाहिए।
18. डॉ आंबेडकर की साक्षी साऊथब्रो कमेटी के समक्ष।
19. गांधी व गांधीवाद।
20. भारत का संविधान।
21. डॉ आंबेडकर के पत्र।
22. हिन्दू नारी का उत्थान और पतन : यह पुस्तक भारतीय नारी के पतन के कारण बताती है।
23. सम्मान के लिए धम्म परिवर्तन करें : डॉ आंबेडकर जी के उन भाषणों का संकलन जिसमें उन्होंने धर्म परिवर्तन करने और बौद्ध धम्म अपनाने के लिए अपने तर्क रखे हैं।
24. हिन्दू धर्म का दर्शन : यह पुस्तक हिन्दू धर्म के सिद्धांतों की समीक्षा है। यह एक महत्वपूर्ण पुस्तक है।
25. बहिष्कृत भारत : इस नाम से प्रकाशित होनेवाले समाचार पत्र में छपे डॉ आंबेडकर जी के कुछ प्रमुख लेखों का संकलन।
26. डॉ आंबेडकर के ऐतिहासिक व्याख्यान, भाग -1
27. भाषाई राज्यों पर विचार: यह पुस्तक बताती है कि भारत के राजाओं का भाषा पर आधारित विभाजन कितना उचित है।
28. भारत में छोटी जोतें समस्याएं और समाधान : भारत की कृषि की समस्याओं और उनके निवारण पर प्रकाश डालती यह पुस्तक
29. रूपये की समस्या (उद्भव और समाधान) (The Problem of Rupee): यह डॉ आंबेडकर जी की एक महत्वपूर्ण कृति है जिसने ब्रिटिश सरकार में हलचल मचा दी थी। यह पुस्तक पश्चिमी देशों की पोल खोलती है कि कैसे उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ तोड़ दी थी। यह पुस्तक भारत के अर्थशाश्त्र का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
30. अछूत और ईसाई धर्म : यह पुस्तक बताती है कि भारत में ईसाई धर्म इतना कमजोर क्यों है और किस प्रकार जिन हिन्दुओं ने ईसाई मिशनरी का सबसे अधिक फायदा उठाया, वे ही मिशनरी के शत्रु कैसे बन गए। यह पुस्तक पहली बार हिंदी में अनुवादित की गई जो केंद्र सरकार द्वारा प्रकाशित हिंदी के संस्करण में भी नहीं थी। यह पुस्तक गाँधी का ईसाईयों से द्वेष और भेदभावपूर्ण रवैया भी उजागर करती है।
डॉ आंबेडकर जी पर आधारित कुछ अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं :
31. युगपुरुष बाबा साहिब डॉ भीमराव अम्बेडकर : यह पुस्तक डॉ आंबेडकर जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं को विस्तार से बताती है। इस पुस्तक के लेखक स्वयं पेंतालिस वर्षों तक डॉ आंबेडकर जी के संपर्क में रहे थे।
32. भीमा कोरेगांव की शौर्यगाथा : यह पुस्तक भीमा कोरेगांव की विजय और अछूतों के आंदोलनों के बारे में बताती है की किस प्रकार डॉ
33. संविधान सभा में डॉ आंबेडकर : यह एक महत्वपूर्ण पुस्तक है जो कि बताती है कि संविधान को पेश करते समय डॉ आंबेडकर जी ने क्या तर्क दिए थे।
34. हिन्दू कोड बिल - इतिहास और संघर्ष : यह पुस्तक डॉ आंबेडकर जी द्वारा लिखे गए हिन्दू कोड बिल के बारे में बताती है जिसे कि हिन्दुओं के समाज सुधार के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए था। पर खुद काँग्रेस के नेताओं, जनसंघियों (आज की बीजेपी), आर्य समाजियों और विश्व हिन्दू परिषद के विरोध के कारण नेहरू ने उस बिल को लोकसभा में नहीं रखा और इस बात पर डॉ. आंबेडकर जी ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था।
35. डॉ भीमराव आंबेडकर जी की अमरकथा : यह बच्चों और बड़ों, सभी के लिए डॉ आंबेडकर जी की एक संक्षिप्त जीवनी है। यह पुस्तक भारत में बड़े पैमाने पर बांटी जाती है।
36. डॉ आंबेडकर और बौद्ध धम्म : इस पुस्तक में डॉ आंबेडकर जी का नागपुर में दिया दीक्षा समारोह के समय का भाषण है। साथ में इस पुस्तक में बौद्ध धम्म से सम्बंधित ऐसी जानकारियाँ है जो किसी भी अपरिचित को बौद्ध धम्म से अवगत कराती है। यह पुस्तक भी भारत में बड़े पैमाने पर बांटी जाती है।
इन सभी पुस्तकों का सैट आप इस लिंक से खरीद सकते हैं https://www.nspmart.com/product/डॉ-आंबेडकर-जी-की-लिखित-पुस
यह सभी पुस्तकें अलग-अलग आप इस लिंक से खरीद सकते हैं (पुस्तकों के अलग-अलग रेट वेबसाइट पर देखिए ) https://www.nspmart.com/product-category/hindibooks/dr-ambedkar-by-written-books/
फोन द्वारा डाक से पुस्तकें प्राप्त करने के लिए इस नंबर पर फोन करें: M. 8851188170, WA: 8447913116. Email: info@nspmart.com

No comments:

Post a Comment